रायपुर

आयोग की समझाईश पर एक परिवार जुड़ा पति-पत्नि साथ रहने हुए तैयार
10-Jul-2026 8:13 PM
आयोग की समझाईश पर एक परिवार जुड़ा पति-पत्नि साथ रहने हुए तैयार

गर्भस्थ शिशु की गई जान, डॉ. के निलंबन की अनुशंसा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 10 जुलाई।  छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक ने  सदस्यों  के साथ आज राज्य कार्यालय में सुनवाई की।  रायपुर जिले में 199 वी. जनसुनवाई थी। आज की सुनवाई के दौरान एक प्रकरण में आवेदिका की ग्राम नवापारा तहसील खरपिया रायगढ़ मे 90 डिसमिल जमीन गेल इण्डिया के द्वारा एक्वायर किया गया था लेकिन उस जमीन एक्जीबिशन मे अवैध रूप से आवेदिका के ट्यूबवेल को भी अनावेदकगणों के द्वारा एक्वायर कर लिया गया है। आवेदिका को अब तक मुआवजा भी नही दिया गया है। आवेदिका की जमीन का मुआवजा व ट्यूबवेल का मुआवजा अलग-अलग देने की जिम्मेदारी गेल इण्डिया के अनावेदकगणों की है। आवेदिका का डायवर्टेड लैण्ड 90 डिसमिल का मुआवजा नही दिया व ट्यूबवेल का मुआवजा भी नही मिला है। ऐसी दशा मे आयोग द्वारा समझाईश दिया गया कि आवेदिका थाने मे जाकर अनावेदकों के खिलाफ एफ.आई.आर दर्ज करा सकती है। इस अनुशंसा के साथ प्रकरण नस्तीबध्द किया गया।

एक अन्य प्रकरण में आवेदिका ने बताया कि अनावेदक नगर सेना में कार्यरत् है और उसने पिछली सुनवाई अनावेदक ने स्वीकार किया कि आवेदिका की पुत्री अनावेदक की ही बेटी है अनावेदक ने आयोग के समक्ष आवेदिका को एक मुश्त 2 लाख रू. भरण-पोषण की राशि दिया तथा इस बात की सहमति भी दिया कि वह अपनी पुत्री का नाम सर्विस रिकॉर्ड मे दर्ज करायेगा। आयोग ने आवेदिका को समझाईश दिया कि यदि अनावेदक अपनी पुत्री का नाम सर्विस रिकॉर्ड में दर्ज नही कराता है । तो ऐसी दशा मे आवेदिका अनावेदक के खिलाफ एफ.आई.आर. दर्ज करवा सकती है।

एक अन्य प्रकरण में आवेदिका ने बताया कि आवेदिका की बहन की डिलिवरी के लिए अनावेदक ने एनिसथिसिया लगाया था, उसके बाद आवेदिका की बहन की स्थिति बिगडऩे लगी उसे बिना किसी सुविधा के तथा बिना किसी चिकित्सीय सहयोग के लापरवाही पूर्वक उतई सामुदायिक केंद्र से जिला अस्पताल दुर्ग के लिए रेफर कर दिया गया।

 10 किमी दूर दुर्ग का अस्पताल था। जहां पहुंचने में 102 की गाडी ने 1 घंटा लगाया। अनावेदक ने उस गाड़ी मे अपने हॉस्पिटल से किसी को भी सहयोग के लिए नही भेजा, जिस कारण आवेदिका की बहन व गर्भस्थ शिशु की मृत्यु हो गई। डॉ. ने पूर्णत: लापरवाही पूर्ण कृत्य किया है व अपनी जिम्मेदारी का पालन नही किया है। इस प्रकरण में अनावेदक डॉ. को उनके चिकित्सीय कृत्य की मेडिकल बोर्ड के द्वारा समस्त तथ्यो व दस्तावेजो की जांच किये जाने के लिए 02 माह का समय दिया जाता है तथा अनावेदक डॉ. के निलंबन की अनुशंसा आयोग के द्वारा की जायेगी। 02 माह के अंदर सी.एम.एच.ओ. दुर्ग के द्वारा जांच कर रिपोर्ट प्रेषित किये जाने के पश्चात् प्रकरण मे अंतिम निर्णय लिया जायेगा। 


अन्य पोस्ट