रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 8 जुलाई। नौकरी की तलाश में भटक रहे युवकों को उद्यानिकी विभाग में नौकरी लगाने का झांसा देकर 25 लाख रूपए की धोखाधड़ी कर दी। आरोपी ने उसे विश्वविद्याालयों में अच्छी जान पहचान का झांसा दिया था। पुलिस ने शिकायत पर आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी करने की रिपोर्ट दर्ज किया है।
प्रोफेसर कालोनी मलसाय तालाब निवासी देवेंद्र वर्मा ने बताया कि वह एम कॉम किया है। और सरकारी नौकरी की तलाश कर रहा है। वह रोजगार संबंधी कार्यों के लिए छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल, पेंशन बाड़ा में रायपुर आता-जाता रहता है। इसी दौरान उसकी मुलाकात इमरान कादरी से हुआ था। मुलाकात के दौरान उसने विश्वविद्यालयों में जान पहचान होने की बात कही। व्यक्ति ने स्वयं को पुलिस विभाग में आरक्षक जो पुलिस लाइन रायपुर में पदस्थ होना बताया। जिसके बाद उसने अपना मोबाइल नम्बर भी दिया था। इमरान कादरी ने मोबाईल में बातचित के दौरान विश्वास में लेते हुए बताया कि उसकी पहचान महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, दुर्ग (छ.ग.) के कुल सचिव से है। विश्वविद्यालय की पुरानी भर्ती विज्ञापन के माध्यम से 1/08/2023 में बैक डेट से आवेदन कर नौकरी लगवाने की बात कही गई। जिसके लिए उसने भर्ती आवेदन फार्म भी व्हाटसअप के माध्यम से शेयर किया। और देवेन्द्र वर्मा, प्रीतेश वर्मा, छाया वर्मा, राहुल साहू से सहायक ग्रेड 3 का एवं सुषमा साहू से प्रयोगशाला तकनीशियन और संजू साहू को भृत्य पद के लिए बैक डेट में आवेदन फार्म भरवाकर लिया। इमरान कादरी ने कुल 6 लोगों से विभिन्न पदों पर नियुक्ति कराने के नाम पर प्रयोगशाला तकनीशियन पद के लिए 6,00,000 सहायक ग्रेड-3 पद 5,00,000 और भृत्य पद पर नौकरी लगवाने 4,00,000 इस प्रकार उसने 30,00,000 की मांग की। उसकी बातों पर भरोसा कर लिया। जिसके बाद आरोपी तथा चयन सूची दिखाने पर आधी राशि देने को कहा। उसके झांसे में आकर देवेंद्र और उनके साथियों ने 5 मई को टैगोर चौक के पास आरोपी को 15,00,000 नकद दिए। जिसके बाद उन्हें कथित नियुक्ति पत्र दिया गया। जिसके बाद आरोपी को 9 लाख फिर एक लाख रूपए और दिए गए थे।
जब देवेंद्र और उसके साथी नियुक्ति पत्र लेकर महाविद्यालय पहुंचे तो वहां के अधिकारियों ने नियुक्ति पत्र फर्जी होना बताया। और कहा गया कि संस्था ने ऐसा कोई भर्ती ज्ञापन जारी नहीं किया है।
जब इस बारे में इमरान कादरी से संपर्क कर पैसा वापस मांगी, तब उसने पैसा लौटाने से इंकार कर दिया। वर्तमान में वह फोन पर टालमटोल करते हुए स्वयं को नागपुर में होना बताया। इस प्रकार इमरान कादरी ने पूर्वनियोजित षड्यंत्र के तहत स्वयं को पुलिस विभाग का कर्मी बताकर नौकरी दिलाने का झांसा देकर 25 लाख की ठगी कर दी।