रायपुर

देवकीनंदन ठाकुर की प्रवचन माला शुरू
08-Jul-2026 5:48 PM
देवकीनंदन ठाकुर की प्रवचन माला शुरू

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

 रायपुर, 8 जुलाई। अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन द्वारा आयोजित श्रीमद भागवत कथा आज से  राजधानी के बुढ़ापारा स्थित इंडोर स्टेडियम में  कल से 14 जुलाई तक श्रीमद भागवत का कथा का आयोजित है। बुधवार सुबह सनातनियों ने विशाल कलश यात्रा निकाली। जो शहर का भ्रमण कर स्टेडियम पहुंची। इससे पहले मंगलवार शाम देवकीनंदन ठाकुर महाराज का माना विमानतल पर भव्य स्वागत किया गया।  प्रदेश अध्यक्ष योगेश अग्रवाल की अगुवाई में सैकड़ों सनातनियों ने  ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत कर रैली के रूप में वीआईपी रोड स्थित राम मंदिर में  भगवान के दर्शन किए।

राज्य सरकार ने देवकीनंदन महाराज को राजकीय अतिथि का दर्जा दिया है।


अन्य पोस्ट