रायपुर

भारी वर्षा स्कूलों में अवकाश घोषित करे प्रशासन
07-Jul-2026 6:34 PM
भारी वर्षा स्कूलों में अवकाश घोषित करे प्रशासन

रायपुर, 7 जुलाई। छत्तीसगढ़ उर्दू अकादमी के अध्यक्ष इदरीस गांधी ने पूरे प्रदेश में भारी बारिश की स्थिति को देखते हुए स्कूलों में अवकाश घोषित करने की मांग की है। गांधी का कहना है कि भारी बारिश और जलभराव के बीच कई छोटे-छोटे बच्चे भीगते हुए स्कूल पहुंचे, जबकि अभिभावकों और स्कूल वाहनों को भी आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।  ऐसे मौसम में बच्चों का स्कूल जाना उनके स्वास्थ्य के लिए भी जोखिमपूर्ण है। यदि एक दिन पहले ही विद्यालयों में अवकाश घोषित कर दिया जाता, तो इस स्थिति से बचा जा सकता था।


अन्य पोस्ट