रायपुर
तिल्दा का कथित तांत्रिक यौन उत्पीडऩ के मामले में जेल में है
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 6 जुलाई। भाई की मौत का राज जानने के नाम डाक्टर से लाखों की ठगी हो गई। इस कथित तांत्रिक ने 35 लाख रुपए और डाक्टर की कार भी ठग लिया।गाजियाबाद निवासी डॉक्टर त्रृषभ चौबे के साथ ठगी का आंकड़ा कुल 40 लाख रूपये का आया है। इन डॉक्टर के भाई की इंदौर में संदिग्ध मौत हुई थी।
भाई की मौत का राज जानने के लिए परेशान डाक्टर को उनके एक एक परिचित ने छत्तीसगढ़ में इन कथित तांत्रिक को जानने और उनसे संपर्क कर पता लगाने की सलाह दी थी।इस पर उन लोगों ने बाबा नरेन्द्र नयन शास्त्री से संपर्क किया था। यह बाबा का डेरा ठिया राजधानी से लगे तिल्दा, मांढर इलाके में है। बाबा से संपर्क करने पर राज बताने के नाम पर उसने भेंट के रूप में एक्सयूवी वाहन समेत नगदी भी लिया ।ठगीआरोपी तांत्रिक बाबा नरेन्द्र नयन शास्त्री फरार हैं।
खम्हारडीह पुलिस एफआईआर दर्ज कर तलाश कर रही है। आचार्य नरेंद्र नयन शास्त्री (चावल वाले बाबा) छत्तीसगढ़ के एक चर्चित ज्योतिषाचार्य और कथावाचक थे, जो लोगों के घर के चावल देखकर भविष्य बताने का दावा करते थे। जून 2026 में, महासमुंद पुलिस ने उन पर एक महिला के यौन उत्पीडऩ का आरोप लगने पर उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया उनके खिलाफ ठगी की 10 से अधिक शिकायतें हैं जिनकी जांच चल रही है। इनके क्लाइंटों में कई बड़े नेता और अधिकारी शामिल हैं। पुलिस न्यायालय से अनुमति लेकर नए मामलों में गिरफ्तारी करेगी।