रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 6 जुलाई। राजधानी की एक महिला ने पति और ससुरालियो पर दहेज में 3.50 लाख रूपए, बाइक, सोना मांगने और प्रताडि़त करने का आरोप लगाई है। महिला ने इसकी रिपोर्ट थाना में दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत पर ससुरालियों के खिलाफ 3(5) 85 का अपराध दर्ज किया है।
पीडि़ता अन्नू ठाकुर ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी 19 जनवरी 2025 को पश्चिम बंगाल के हुगली निवासी अविनाश शर्मा से हिंदू रीति-रिवाज से हुआ था। शादी के समय ससुराल के लोगों ने 3.50 लाख रुपए, बाइक और एक तोला सोने के झुमके की मांग की थी। जबकी शादी के समय उन्हें करीब 6.40 लाख रुपए नकद, सोने-चांदी के आभूषण, फर्नीचर तथा अन्य घरेलू सामान दिए थे।
शादी के कुछ माह बाद पति, सास, जेठ, जेठानी और ननद उसे डरा धमका कर और दहेज की मांग करने लगे। इस दौरान उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताडि़त किया गया। विरोध करने पर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी दी जाती थी। उसे परिवार से बात करने नहीं दिया जाता था। 13 जनवरी को उसे जबरन मायके भेज दिया गया। इसके बाद उसने 9 मई 2026 को महिला थाना में शिकायत दर्ज कराई, जहां काउंसलिंग कराई गई, लेकिन समझौता नहीं हो सका। इसी दौरान पति ने पश्चिम बंगाल की अदालत से तलाक का नोटिस भी भेज दिया।
पुलिस ने शिकायत की जांच के बाद प्रथम दृष्टया अपराध पाए जाने पर पति अविनाश शर्मा, जेठ अभिषेक शर्मा, सास कांती शर्मा, ननद कविता शर्मा तथा जेठानी अर्चना शर्मा के खिलाफ धारा 85 एवं 3(5) के तहत एफआईआर दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।