रायपुर
जेसीआई ने एबीएस महिला विंग को किया सम्मानित
05-Jul-2026 8:41 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 5 जुलाई। जेसीआई रायपुर वामा कैपिटल ने गत दिवस नारी संगम सीजऩ 3 आयोजित किया। इस दौरान आंध्रा ब्राह्मण समाज ( एबीएस) लेडीज विंग को उनके सामाजिक सांस्कृतिक उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। अध्यक्ष डा दृष्टि शर्मा और पास्ट प्रेसिडेंट जेएफ?आर राजेश अग्रवाल के हस्ताक्षरित प्रशंसा पत्र सौंपा गया। महिला विंग को विभिन्न संगठनों मे अपनी अलग पहचान के लिए संगठन की सराहना की गई। लव यू जिंदगी थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम में अंचल की 300 महिला संगठनों की प्रतिनिधियों ने भाग लिया।जो गोल्डन बुक आफ रिकार्ड में दर्ज किया गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे