रायपुर

सिलतरा चौकी तीन साल बाद बना थाना
04-Jul-2026 6:52 PM
सिलतरा चौकी तीन साल बाद बना थाना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 4 जुलाई। पुलिस सहायता केंद्र सिलतरा कल से  थाने के रूप में काम करने लगा है। रायपुर ग्रामीण पुलिस जिले  में अब 11 थाने हो ग?ए हैं। इस न?ए थाने का कार्यक्षेत्र पुराने चौकी का ही होगा। इनमें सिलतरा, गिधौरी,गिरौद, धनेली, निमोरा, सांकरा,सोंड्रा, मुरैठी, बहेसर,नेऊरडीह,अकोली (मांढर) शामिल हैं।राजेंद्र सिंह कंवर  थाना प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। यह थाना वर्ष 23 में स्वीकृत किया गया था।

रायपुर( ग्रामीण )पुलिस अधीक्षक श्वेता सिन्हा श्रीवास्तव ने नए थाने का शुभारंभ किया। इस अवसर पर एएसपी अभिषेक झा, डीएसपी (माना )  लम्बोदर पटेल, थाना प्रभारी धरसींवा राजेंद्र दीवान एवं थाना धरसींवा, सिलतरा के समस्त स्टॉफ उपस्थित रहे। इस मौके पर पुलिस प्रशासन का कहना है कि क्षेत्रवासियों को मिलेगी बेहतर एवं त्वरित पुलिस सेवा का लाभ मिलेगा।


अन्य पोस्ट