रायपुर

राजधानी में बरसे बादल, अगले 48 घंटों के लिए आरेंज-यलो अलर्ट
04-Jul-2026 6:46 PM
राजधानी में बरसे बादल, अगले 48 घंटों के लिए आरेंज-यलो अलर्ट

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 4 जुलाई। राजधानी में एक बार फिर मौसम ने शनिवार को करवट बदला। सुबह से लेकर दोपहर तक तेज धूप के बाद शाम 4 बजे गरज-चमक के साथ बारिश होने लगी। घने बादलों ने पूरे शहर को घेरे रखा है।  वहीं मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों के लिए अगले 24 से 48 घंटों के लिए भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। विभाग ने शनिवार दोपहर 1.30 बजे बुलेटिन जारी कर प्रदेश के जिलों के लिए ऑरेंज और अन्य जिलों के लिए येलो अलर्ट दिया है।

इस दौरान अगले 24 घंटों में प्रदेश के सारंगढ़-बिलाईगढ़, सक्ती, महासमुंद, बस्तर और नारायणपुर जिलों में एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना जताई है। वहीं रायगढ़, बलौदाबाजार, गरियाबंद, दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर, कोंडागांव और कांकेर जिलों में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान है।

इसके अलावा अगले 48 घंटों में जशपुर, गरियाबंद, धमतरी और कांकेर में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं सरगुजा, सूरजपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बिलासपुर, रायगढ़, सारंगढ़-बिलाईगढ़, सक्ती, जांजगीर-चांपा, कोरबा, मुंगेली, रायपुर, बलौदाबाजार, गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद, दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, कबीरधाम, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, राजनांदगांव तथा मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिलों में भी एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।


अन्य पोस्ट