रायपुर

4 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार
04-Jul-2026 6:44 PM
4 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 4 जुलाई। पंडरी इलाके में गांजा बेचने की फिराक में घुम रहे युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 4.18 किलो गांजा बरामद किया गया। जब्त गांजे की कीमत 2 लाख रूपए बताई गई है।

पुलिस के मुताबिक 3 जुलाई को सूचना मिली थी कि पंडरी के माल धक्का रोड कांपा में एक युवक बैग में गांजा रखकर उसे बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा है। सूचना पर पुलिस ने आरोपी मानस रंजन नाग 28  को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से टेप में लिपटे चार पैकेट बरामद हुए।  गांजे वजन 4.180 किलो पाया गया। पंडरी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 20(बी) के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। मामले की विवेचना जारी है।

 

पश्चिम जोन पुलिस ने एक सप्ताह में 55 फरार पकड़े

रायपुर।  पश्चिम जोन पुलिस ने  एक सप्ताह में 55 फरार आरोपी गिरफ्तार किए  हैं। वहीं 76 वारंटों की तामिल कर , नशे के 53 कारोबारियों पर कार्यवाही की। सप्ताह भर के अभियान में  मुजगहन,टिकरापारा, डीडी नगर, आजाद चौक और पुरानी बस्ती पुलिस ने 53 नशे के अवैध कारोबारियों के विरुद्ध  आबकारी, एनडीपीएस एक्ट एवं अन्य धाराओं के अंतर्गत अपराध दर्ज किए गए। चाकूबाजी के 3 प्रकरणों में  आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। अभियान के दौरान कुल 47 अपराध दर्ज किए गए।


अन्य पोस्ट