रायपुर

पार्ट टाइम जॉब का झांसा देकर असिस्टेंट प्रोफेसर से 82 हजार की साइबर ठगी
03-Jul-2026 8:12 PM
पार्ट टाइम जॉब का झांसा देकर असिस्टेंट प्रोफेसर से 82 हजार की साइबर ठगी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 3 जुलाई। राजधानी में पार्ट टाइम डाटा एंट्री जॉब का झांसा देकर असिस्टेंट प्रोफेसर से 82,250 रुपए की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, टैगोर नगर निवासी भूमिका जो रावतपुरा सरकार यूनिवर्सिटी, धनेली में असिस्टेंट प्रोफेसर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 28 जून को उसनेेे घर बैठे पार्ट टाइम डाटा एंट्री जॉब की तलाश में गूगल पर सर्च किया। जहां उसे क्तह्वद्बद्मह्म् पर नौकरी का विज्ञापन मिला। जिसपर भूमिका ने अप्लाई कर दिया। जिसके कुछ देर बाद उनके मोबाइल पर अज्ञात नम्बर से कॉल और फिर व्हाट्सएप मैसेज आया था।   कॉल करने वाले ने उसे फोन रिसीव नहीं करने पर दस्तावेज और कार्ड पांच साल के लिए ब्लॉक करने और 70 हजार रुपए का चालान भरने की धमकी दी गई।

इसके बाद ठगों ने फॉर्म रद्द कराने के नाम पर पहले 1,950 रुपए, फिर अलग-अलग बहाने बनाकर 4,500 रुपए, 12,600 रुपए, 16,350 रुपए और अन्य किस्तों में रकम जमा करवाई। इस प्रकार आरोपी ने कंपनी के नियमों का हवाला देकर देकर कुल 82,250 रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर करा लिए। ठगी का एहसास होने पर पीडि़ता ने साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद 2 जुलाई को थाना जाकर लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने अज्ञात साइबर ठग के खिलाफ 318-4 का अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


अन्य पोस्ट