रायपुर
बृजमोहन, प्रधानमंत्री और अमित शाह से चर्चा करें- झा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 3 जुलाई। आप पार्टी ने कहा कि ग्राम नकटी में तोडफ़ोड़ से सरकार ने छत्तीसगढ़ को कलंकित किया है। दूध मुंहे बच्चे महिलाएं रो रो कर सरकार व नेताओं को श्रापित कर रही है। पार्टी कर्मचारी विंग के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार झा ने बताया है कि संपूर्ण तोडफ़ोड़ भाजपा के गुटबाजी का परिणाम है। एक तरफ वित्त मंत्री ओपी चौधरी तोडफ़ोड़ के पक्षधर हैं तो दूसरी ओर कद्दावर सांसद बृजमोहन अग्रवाल विरोध में है।
श्री झा ने आरोप लगाया है कि नकटी में बड़े मंत्री नेता अधिकारियों ने करोड़ों की जमीनें खरीद रखे हैं। आप के पास सभी के दस्तावेज मौजूद हैं। वे सभी उन जमीनों में भविष्य की योजना बना रहे हैं। जिसमें ये ग्रामीण बाधक थे।
श्री झा ने श्री अग्रवाल के वक्तव्य का स्वागत करते हुए कहा है कि राज्य में चिल्लर नेताओं और अधिकारियों से चर्चा करने के बजाय सीधे संसद में प्रश्न उठाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं अमित शाह गृह मंत्री को इस घटना की जानकारी देकर कार्यवाही करानी चाहिए तभी नकटी की जनता मानेगी कि सच्चे दिल से भी उनके साथ हैं।
पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष उत्तम जायसवाल, महामंत्री वदूद आलम, प्रमुख प्रवक्ता सूरज उपाध्याय, इमरान खान,अनुषा जोसेफ,देवलाल नरेटी, अभिषेक मिश्रा, प्रियंका शुक्ला, परमानंद जांगड़े, सागर क्षीरसागर, संतोष कुशवाहा, नंदन कुमार सिंह, मिथिलेश बघेल,प्रवक्ता कुलदीप खनूजा, मीडिया प्रभारी मिहिर कुर्मी, शिव शर्मा, आर एस ठाकुर,सुरेंद्र बिसेन, जिला अध्यक्ष नवनीत नंदे, कलावती मार्को, महेंद्र बिसेन, संजय गुप्ता,नरेंद्र ठाकुर, आदि नेताओं ने इस घटना की निंदा करते हुए तत्काल इनके पुनर्वास की व्यवस्था करने की मांग की है। सरकार ने अपनी पार्टी के नेताओं को लाभ पहुंचाने के लिए सुनियोजित ढंग से ऑपरेशन सिंदूर, नक्सली ऑपरेशन जैसे आधी रात को प्रशासन ने तैयारी कर इस घटना को अंजाम दिया है ,जो निंदनीय है?। श्री झा ने संपूर्ण घटना की जानकारी प्रदेश प्रभारी मुकेश अहलावत एवं सह प्रभारी सौरभ झा कोभेजी है।