रायपुर

सीएचसी को जिला अस्पताल दर्शा, संविदा चिकित्सा शिक्षकों के भरोसे मान्यता हासिल करने की तैयारी
03-Jul-2026 8:08 PM
सीएचसी को जिला अस्पताल दर्शा, संविदा चिकित्सा शिक्षकों के भरोसे मान्यता हासिल करने की तैयारी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 3 जुलाई। प्रदेश के 5 मेडिकल कॉलेज भवनों के निर्माण की गति और फेकेल्टि को लेकर की गई कागजी लीपापोती से  असहमत नेशनल मेडिकल कॉलेज कमीशन ने  मान्यता के प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। गीदम (दंतेवाड़ा), मनेन्द्रगढ़ (चिरमिरी) ,कुनकुरी (जशपुर), जांजगीर चांपा और कवर्धा के  पांचों मेडिकल कॉलेज भवन की तस्वीरें गत 15 जून को प्राप्त अस्वीकार पत्र के बाद ही खीचीं गई हैं।

इन मेडिकल कॉलेजों के लिए नेशनल मेडिकल कमीशन को भेजे गए  निर्धारित आवश्यक संरचना के विवरण में की गई , वह  चिकित्सा शिक्षा विभाग की लापरवाही कही जा सकती है। आधिकारिक सूत्रों ने चिकित्सा शिक्षा विभाग ने मेडिकल कॉलेज के भवनों में कि कालेज के संबद्धता प्रमाण पत्र में अधिष्ठाता और सुपरिंटेंडेंट के अतिरिक्त प्रभार नियुक्ति पत्र सहित संविदा चिकित्सा शिक्षकों की नियुक्ति के संलग्न पत्र भेजे थे। जो नेशनल मेडिकल कमिशन की का पात्रता रद्द होने के मुख्य कारण बने। पात्रता की अपनी शर्तें हैं। इनके मुताबिक 220 बिस्तरों वाला एक जिला स्तरीय अस्पताल चाहिए। विभाग का कारनामा कहा जा सकता है कि कुनकुरी और  मनेंद्रगढ़ के केवल 50 बिस्तर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को  मान्यता के लिए आवश्यक 220 बिस्तर का अस्पताल बता दिया गया। 50 एमबीबीएस सीटों के लिए आवश्यक 220 अस्पतालों के लायक मरीजों का भार दर्शाकर  पात्रता हेतु डेटा भेज दिया गया। यह जिला अस्पतालों की अनुपस्थिति में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र को  मेडिकल कॉलेज अस्पताल बनाने की घोषणा और क्रियान्वयन का प्रस्ताव देश में पहला उदाहरण है।

इन 5 मेडिकल कॉलेज में से केवल तीन स्थानों दंतेवाड़ा, कवर्धा और जांजगीर चांपा में ही जिला अस्पताल की  है जिन्हें फौरी तौर पर नेशनल मेडिकल कमिशन मान्यता देने की संभावना हो सकती है।  इनके आधार पर केंद्र राज्य में एक ही दल की सरकार के संपर्क के आधार पर अनुमति दे दी जाए तो कोई आश्चर्य नहीं होगा। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल अब भी दावा कर रहे हैं कि यहीं पढ़ाई शुरु हो जाएगी। इस पर कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष, और वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. राकेश गुप्ता ने कहा कि सरकार को जल्दबाजी के बजाए माकुल व्यवस्था करते हुए कॉलेज शुरू करनी चाहिए।


अन्य पोस्ट