रायपुर

जनगणना कार्य में संलग्न अधिकारी कर्मियों को मानदेय भुगतान की मांग
03-Jul-2026 8:05 PM
जनगणना कार्य में संलग्न अधिकारी कर्मियों को मानदेय भुगतान की मांग

रायपुर, 3 जुलाई। अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के संयोजक कमल वर्मा ने जनगणना निदेशक छत्तीसगढ़ को आज एक पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने बीते मई माह हुए जनगणना कार्य में संलग्न अधिकारी कर्मचारियों को मानदेय भुगतान की मांग की है।  साथ ही उन्हें विशेष अर्जित अवकाश की सुविधा देने की भी मांग की है। इस कार्य में लगभग 45 हजार अधिकारी कर्मचारियों को तैनात किया गया है। फेडरेशन ने कहा कि कर्मचारियों के इस समर्पण और अतिरिक्त कार्य को देखते हुए उन्हें विशेष अर्जित अवकाश प्रदान किया जाना न्यायोचित होगा। साथ ही, यह भी चिंता व्यक्त की  कि शासन द्वारा मानदेय की व्यवस्था किए जाने के बावजूद आज तक अधिकांश अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मानदेय राशि का भुगतान नहीं हो पाया है, जिससे प्रदेश के शासकीय सेवकों में व्यापक असंतोष व्याप्त है। फेडरेशन ने मांग की है कि भविष्य में ऐसे राष्ट्रीय महत्व के कार्यों में लगे कर्मचारियों को समयबद्ध रूप से मानदेय एवं अन्य देय सुविधाएं उपलब्ध कराने की स्थायी एवं प्रभावी व्यवस्था बनाई जाए।


अन्य पोस्ट