रायपुर

14 साल के बालक से दुष्कर्म, दोषी को 20 साल का कठोर कारावास
03-Jul-2026 8:05 PM
14 साल के बालक से दुष्कर्म, दोषी को 20 साल का कठोर कारावास

रायपुर, 3 जुलाई। नाबालिग बालक से दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी के मामले में फास्ट ट्रैक विशेष अदालत ने आरोपी गन्नू उर्फ गणेश यादव को 20 साल कठोर कारावास दिया है। पॉक्सो मामले में यह फैसला न्यायाधीश विनय कुमार प्रधान ने मंगलवार को सुनाई है।  16 सितंबर 2025 की रात आरोपी ने पीडि़तत बालक को उसके जीजा का फोन आने का बहाना बनाकर घर से बाहर बुलाया और 11 स्टार के पास खंडहर में लेकर गया और गलत हरकत करने लगा। पीडित के मना करने पर उसके साथ हाथ मुक्के और चप्पल से मारने लगा। बच्चे के शोर मचाने पर उसके पीठ में चप्पल लकड़ी से मारपीट कर किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।  जिसके बाद लडक़ा अपने घर चला गया।


अन्य पोस्ट