रायपुर
पड़ोसी ने विभागों में जान पहचान होने का दिया था झांसा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 2 जुलाई। नया रायपुर के राखी में उसके पति का मुंगेली से रायपुर ट्रांसफर कराने के नाम पर उसके ही पहरिचित ने 1.50 लाख ठग लिए। पुलिस ने शिकायत पर आरोपी विजय पाण्डेय के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सेक्टर-29 नया रायपुर निवासी फिरोज साहू ने शिकायत में बताया कि उनके पति की पोस्टिंग मुंगेली जिले में है। वह नवा रायपुर में सरकारी कर्मचारी है, और अपने डेढ़ साल के बेटे के साथ रहती हैं। अलग-अलग जिलों में रहने के कारण परिवार को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।
इसी दौरान उनके पुराने पड़ोसी विजय पाण्डेय ने विभागों में पहचान होने का दावा कर उसके पति का ट्रांसफर कराने का भरोसा दिलाया। आरोपी ने इसके लिए उसनेे 1.50 लाख रुपये खर्च आने की बात कही। और ट्रांसफर कराने के लिए पहले 50 हजार रुपये मांगे थे। जिसे जिसे फिराज साहू ने फोनपे के माध्यम से आरोपी के खाते में ट्रांसफर कर दिया।
इसके बाद तीन महीने बाद आरोपी ने फोन कर कहा कि ट्रांसफर सूची जल्द जारी होने वाली है और बाकी की रकम तत्काल जमा करनी होगी। उसकी बातों पर भरोसा कर पीडि़ता ने उसे 98 हजार रुपये और अगले दिन 2 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए। पूरी राशि लेने के बावजूद न तो उनके पति का ट्रांसफर कराया गया और न ही रकम वापस की गई। बार-बार संपर्क करने पर आरोपी फोन नहीं उठाता या बहाने बनाकर टालता रहा। तब ठगी होने के शक में पीडि़ता ने इसकी शिकायत कल शाम राखी थाना में दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी विजय पाण्डेय के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पूछताछ कर मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।