रायपुर

4.5 किलो डोडा बुरादा तस्करी करने वाले को चार साल जेल
02-Jul-2026 8:02 PM
4.5 किलो डोडा बुरादा तस्करी करने वाले को चार साल जेल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 2 जुलाई। आमानाका इलाके में डोडा बुरादा रखने के एक मामले में विशेष अदालत आरोपी मोबिन सिद्दीकी को चार साल कठोर कारावास दिया है। साथ ही उस पर 40 हजार का जुर्माना भी लगाया गया। घटना लगभग तीन साल पहले की है। आरोपी को पुलिस ने 4. 500 किलो डोडा बुरादा के साथ पकड़ा था।

विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस पंकज कुमार सिन्हा ने बुधवार को यह फैसला दिया। फैसले में कहा कि अभियोजन पक्ष आरोपी के खिलाफ आरोपों को युक्तिसंगत संदेह से परे साबित करने में सफल रहा है। अदालत ने आरोपी को धारा 15(बी) के तहत दोषी ठहराया।

 21 सितंबर 2023 की रात करीब 9.45 बजे अमानाका पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एम्स के सामने टाटीबंध-हीरापुर मार्ग स्थित पेट्रोल पंप के पास एक व्यक्ति डोडा बुरादा रखा है और उसे बेचने की फिराक में ग्राहकों की तलाश कर रहा है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर दबिश देकर आरोपी युवक को गिरफ्तार किया। संदिग्ध की पहचान मोबिन सिद्दीकी के रूप में की। पुलिस ने एनडीपीएस अधिनियम तहत तलाशी के दौरान उसके पास मौजूद सफेद रंग के झोले से पांच पैकेट बरामद हुए। उसमें 4 किलो 500 ग्राम डोडा बुरादा पाया गया। मामले की विवेचना पूरी होने के बाद पुलिस ने 9 नवंबर 2023 को न्यायालय में चालान पेश किया। सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर सरकारी वकील के के चंद्राकर ने  अदालत में गवाहों और दस्तावेजी साक्ष्यों के आधार पर अपना पक्ष रखा। अदालत ने सभी साक्ष्यों के आधार पर मोबिन सिद्दीकी को दोषी ठहराते हुए उसे चर साल कठोर कारावास और 40 हजार रूपए के अर्थदंड से दंडित किया है।


अन्य पोस्ट