रायपुर

केंद्र प्रवर्तित योजना की राशि एजेंसियों या वेंडर्स को जारी न कर विभागों में जमा
02-Jul-2026 8:00 PM
केंद्र प्रवर्तित योजना की राशि एजेंसियों या वेंडर्स को जारी न कर  विभागों में जमा

वित्त ने पकड़ी विभागों की अनियमितता

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 2 जुलाई। वित्त विभाग ने विभिन्न विभागों द्वारा बरती जा रही एक बड़ी अनियमितता पकड़ी है।  वित्त के अनुसार विभाग केंद्र प्रवर्तित योजना की राशि एजेंसियों या वेंडर्स को जारी न कर अपने खाते में जमा (पार्किंग)कर रखें हैं।

विशेष सचिव वित्त शीतल शाश्वत वर्मा (आईआर?एस) ने आज सभी एसीएस पीएस और सचिवों को इस संबंध में पत्र लिखा है। इसमें कहा है कि केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने केंद्र प्रायोजित योजना अंतर्गत अपनी निधियों के जस्ट इन टाइम उपयोग तथा वास्तविक हितग्राहियों या वेंडर्स को समयबद्ध भुगतान के लिए एस?एन?ए स्पर्श के निर्देश राज्य में भी लागू हैं।  वर्मा ने आदेश में कहा कि कतिपय विभागों के आंकड़ों की समीक्षा के दौरान यह पाया गया है कि कुछ राशियां वास्तविक वेंडर्स को हस्तांतरित होने के स्थान पर शासकीय एजेंसियों/विभागों के खातों में जमा की गई है। ऐसे में

 विभाग के अधीन संचालित समस्त सीसीएस  योजनाओं एवं एजेंसियों की समीक्षा कर यह सुनिश्चित करें कि तीन  वर्ष से लागू उक्त दिशा-निर्देशों  का पूर्णत: पालन हो तथा निधियों का उपयोग केवल निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार किया जाए।

साथ ही, संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी करने का कष्ट करें ताकि भविष्य में निधियों की अनावश्यक पार्किंग ना हो एवं भारत सरकार द्वारा जारी दिशानिर्देशों का पालन सुनिश्चित किया जा सके।


अन्य पोस्ट