रायपुर

10 वर्ष पुराने खाते में जमा राशि मिल सकती है-आरबीआई
02-Jul-2026 7:25 PM
10 वर्ष पुराने खाते में जमा राशि मिल सकती है-आरबीआई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 2 जुलाई। पुराने बैंक खातों में पैसे भूल गए? हैं तो आरबीआई इसे वापस पाने में आपकी मदद कर सकता है। रिजर्व बैंक ने एक सूचना जारी कर कहा है कि यदि आपका या आपके परिवार के किसी सदस्य का कोई खाता 10 वर्षों से अधिक समय से निष्क्रिय है, तो उसकी धनराशि आरबीआई के जमाकर्ता शिक्षण और जागरूकता निधि में हो सकती है। लेकिन खाते दारअभी भी उस पर दावा कर सकते हैं। https://udgam.rbi.org.in पर दावा न की गई जमाराशियों को खोज सकते हैं।

अपने बैंक की किसी भी शाखा में जाकर  केवाईसी दस्तावेज़ (आधार, पासपोर्ट, मतदाता पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस आदि) प्रस्तुत कर अपना पैसा वापस पा सकते हैं। यदि खाते पर लागू हो तो ब्याज के साथ राशि मिलेगी।


अन्य पोस्ट