रायपुर
रायपुर, 2 जुलाई। लक्ष्मीनारायण कन्या उमावि गुरुकुल परिसर में शाला प्रवेश उत्सव आयोजित हुआ । मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ राज्य बाल सरंक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉक्टर वर्णिका शर्मा ,विशिष्ट अतिथि तरल मोदी अध्यक्ष भातखण्डे ललितकला शिक्षा समिति एवं अध्यक्षता अजय तिवारी उपाध्यक्ष ने किया । समिति की सचिव श्रीमती शोभा खण्डेलवाल, गुरुकुल महिला महाविद्यालय की प्राचार्या डॉक्टर श्रीमती संध्या गुप्ता के साथ कमलादेवी संगीत महाविद्यालय की प्राचार्या श्रीमती आरती सिंह विशेष रूप से उपस्थित हुईं । प्राचार्या श्रीमती मनीषा गहोई ने स्वागत भाषण के साथ प्रतिवेदन प्रस्तुत किया । अथितियों ने नवप्रवेशी विद्यार्थियों का तिलक लगाकर मुँह मीठा कर कॉपी पुस्तक पेन वितरित किया । कार्यक्रम का संचालन सादिका सुल्ताना सिद्दिकी शिक्षिका ने किया । पालक समिति के अध्यक्ष हेमकरन देवांगन, उपाध्यक्ष श्रीमती गौरी सोनकर ईंधन कलिहारी उपस्थित हुए ।
रायपुर, 2 जुलाई। राजातालाब इंद्रावती कॉलोनी के सरस्वती शिशु मंदिर में शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में विधायक पुरंदर मिश्रा ने नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों का तिलक लगाकर, पुष्प अर्पित कर एवं आत्मीय स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं दीं। उन्होंने अभिभावकों से आग्रह किया कि वे अपने बच्चों की शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें तथा नियमित रूप से विद्यालय भेजकर उनके सर्वांगीण विकास में सहयोग करें।
कार्यक्रम में शाला विकास समिति के अध्यक्ष डॉ. अशोक त्रिपाठी, सचिव संजय जोशी, ज्ञान चन्द चौधरी,अनूप खेलकर, किशोर महानंद,सुधीर चौबे, दिलीप धनकर, सब्बीर हुसैन, प्राचार्य सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
रायपुर, 2 जुलाई। खूबचद बघेल वार्ड 68 अतर्गत चंगोराभाठा की हरिठाकुर शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला में प्रवेशोत्सव आयोजित किया गया। इसमें विधायक सुनील सोनी, महापौर श्रीमती मीनल चौबे, वार्ड पार्षद श्रीमती दुर्गा यादराम साहू, एल्डरमेन रामकिकर सिंह, शहर भाजपा अध्यक्ष रमेश सिह ठाकुर सम्मिलित हुए। इस अवसर पर शाला के नवप्रवेशी विद्यार्थियों का तिलक लगाकर आत्मीय स्वागत किया गया। अतिथियो ने विद्यार्थियों को नया शिक्षण सत्र प्रारंभ होने पर हार्दिक शुभकामनाएं दी एवं शाला में मन लगाकर पढक़र श्रेष्ठ अंक लाकर अपने, अपने परिवार, शहर, राज्य का गौरव बढ़ाने का संकल्प लेने का आव्हान किया।