रायपुर

रईसजादों की तेज रफ्तार कार सडक़ किनारे खड़े दोपहिया वाहनों को रौंदने के बाद पेड़ से जा भिड़ी
01-Jul-2026 6:30 PM
रईसजादों की तेज रफ्तार कार सडक़ किनारे खड़े दोपहिया वाहनों को रौंदने के बाद पेड़ से जा भिड़ी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 1 जुलाई। मंगलवार शाम रईसजादों से भरी तेज रफ्तार कार ने  सडक़ किनारे खड़े दोपहिया वाहनों को रौंदने के बाद पेड़ से जा भिड़ी। यह घटना चौबे कालोनी में मायाराम सुरजन स्कूल रोड पर हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यह घटना शाम 4.30-5 बजे के दरम्यान हुई। एक काले रंग की मारुति फ्रोनेक्स डेल्टा नंबर सीजी 04 क्यू एन 8508 में 4-5 लडक़े लड़कियां सवार थी। इनमें से एक दो अंडर एज और शेष 18-20  वर्ष के बताए गए हैं। कार की रफ्तार , स्कूल के पीछे गली नुमा सडक़ पर अनियंत्रित थी। और पास ही ट्यूशन क्लास के बाहर खड़े 3-4 दोपहिया वाहनों को ठोकर मारकर तहस नहस कर दिया। इस ठोकर से काबू से बाहर हुई कार एक पेड़ से टकराने के बाद ही रूकी।शुक्र है कि कोई हताहत नहीं हुआ। इसमें कार के दाहिने हिस्से यानी ड्राइविंग साइड बोनेट का हिस्सा चीरता हुआ पेड़ में जा घुसा। इस घटना के बाद आसपास के लोगो और ट्यूशन क्लास में पढ़ रहे बच्चे भी बाहर निकल वहां पहुंच। कार सवारों को घेर कर नुकसान की भरपाई, पुलिस रिपोर्ट करने की बात कहते रहे। इस दौरान कार सवार किसी आशीष,अक्षत और मामा को काल कर नुकसान की भरपाई करने का भरोसा दिलाते रहे। वायरल वीडियो में एक महिला को बड़ा नुकसान होने नई गाड़ी खरीदना क्षमता से बाहर, कहते सुना जा सकता है। नुकसान की भरपाई के लिए दोनों पक्षों के बीच सुलह समझौते के बाद मामला शांत हुआ। कार आज सुबह तक घटना स्थल पर ही खड़ी रही और सुबह क्रेन की मदद से हटाई जा सकी। यह भी पता चला कि कार अमलीडीह निवासी किन्हीं गुप्ता परिवार से ताल्लुक रखती है। युवक युवती चौबे कालोनी क्यों गए थे यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। कार 8 माह पहले ही खरीदी गई थी।


अन्य पोस्ट