रायपुर
रायपुर, 1 जुलाई। राज्य बाल कल्याण परिषद दिव्यांग बच्चों के समग्र विकास, शिक्षा एवं पुनर्वास को लेकर 4 जुलाई को विमतारा भवन न्यू शांति नगर में एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। परिषद के महासचिव चंद्रेश शाह ने बताया कि सेमिनार में दिव्यांग बच्चों के अधिकारों, उनके विकास, शिक्षा और पुनर्वास से जुड़े विषयों पर व्याख्यान दिए जाएंगे। कार्यक्रम में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के परिप्रेक्ष्य में दिव्यांग बच्चों के लिए निर्धारित मानकों, अवसरों एवं समावेशी शिक्षा की दिशा में किए जा रहे प्रयासों पर विस्तार से चर्चा होगी। इस कार्यक्रम में राज्य बाल कल्याण परिषद के अध्यक्ष एवं सांसद बृजमोहन अग्रवाल उपस्थित रहेंगे। उनके साथ विभिन्न विभागों के अधिकारी, शिक्षाविद्, सामाजिक कार्यकर्ता दिव्यांग बच्चों के लिए कार्य करने वाले संगठन भी शामिल होंगे। सेमीनार में इग्नू के डॉ. आलोक उपाध्याय, बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी के योगेंद्र पाण्डे, रिटायर्ड आईपीएस सज्जाद नकवी, छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा, अधिवक्ता सुगंधा जैन, डॉ. सारिका श्रीवास्तव विशेषज्ञ के रूप में मौजूद रहेंगे।