रायपुर
गांजा, हेरोइन,कोकीन और अन्य नशीले टैबलेट भट्टी में भस्म
01-Jul-2026 6:22 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 1 जुलाई। पुलिस कमिश्नरेट पश्चिम जोन के थानों में जब्त गांजा और अन्य नशीले पदार्थों को जलाकर भस्म किया गया। जिला ड्रग डिस्पोजल कमेटी रायपुर जिला द्वारा उपायुक्त (पश्चिम जोन) संदीप पटेल, एसीपी राहुल देव शर्मा की उपस्थिति में इन्हें सिलतरा स्थित पावर प्लांट की भट्टी में जलाया गया। इनमें 83 एन.डी.पी.एस. प्रकरणों में जप्त कुल 194.242 किलो गांजा, 106652 टैबलेट/कैप्सुल, 337.64 ग्राम हेरोइन(चिट्टा) एवं 29 ग्राम कोकिन शामिल है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे