रायपुर

नई किताबों की पांडुलिपियां सितंबर तक मांगा एससीईआरटी ने
30-Jun-2026 8:16 PM
नई किताबों की पांडुलिपियां सितंबर तक मांगा एससीईआरटी ने

अप्रैल से नये सत्र के लिए तैयार शुरू

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 30 जून। स्कूल शिक्षा सत्र 27-28 अगले साल 1 अप्रैल से शुरू करने के निर्णय के बाद विभागीय संस्थान तैयारी में जुट गए हैं।

 स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा निर्णय लिया गया है कि राज्य में आगामी शिक्षा सत्र 2027-28 में शालाओं का संचालन 1 अप्रैल से प्रारंभ किया जायेगा ।एससीईआरटीके अपर संचालक जेपी रथ ने संचालक के हवाले से आदेश में कहा है कि  पाठ्य पुस्तक लेखन प्रकोष्ठ द्वारा आगामी शिक्षा सत्र की कार्ययोजना इस प्रकार बनाकर सुनिश्चित किया जावे कि  सितंबर, 2027 तक वांछित पांडुलिपियाँ अनिवार्यत: छ.ग. पाठ्यपुस्तक निगम को सौंपी जाये ताकि उनके द्वारा सभी स्कूलों को यथासमय पूर्व ही पाठ्यपुस्तके मुद्रित कराकर उपलब्ध करायी जा सकें । इसी अवधि में न?या पाठ्यक्रम तय करते समय एनसीईआरटी द्वारा निर्मित पाठ्यपुस्तकों की यथास्थिति अनुकूलन आदि समस्त कार्य पूर्ण करना होगा।  यह आदेश सचिव, स्कूल शिक्षा,संचालक, लोक शिक्षण संचालनालय, एमडी समग्र शिक्षा, राज्य परियोजना कार्यालय समस्त संबंधित प्रकोष्ठ प्रभारी, एससीईआरटी को भी भेजा गया है।


अन्य पोस्ट