रायपुर

मोबाइल हैक कर 1.66 लाख पार
30-Jun-2026 8:14 PM
मोबाइल हैक कर 1.66 लाख पार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 30 जून। अज्ञात साइबर ठग ने मोबाइल हैक कर आनलाइन बैंकिंग एप से 1.66 लाख रुपए ट्रांसफर कर लिए। मिली जानकारी अनुसार उरला के वार्ड 7 निवासी मंजीत सिंह 35 ने अपने साथ हुई इस धोखाधड़ी की कल शाम रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस के अनुसार अज्ञात ठग ने 10 जून को मंजीत का फोन हैक कर लिया। इसकी मंजीत को भनक नहीं लगी।  और उसके बाद अलग अलग दिन और समय पर कुल 165900 रूपए ट्रांसफर कर लिया। पुलिस के अनुसार कल मंजीत ने रकम निकालने एटीएम गया तो उसमें रकम नदारद थी। इसके बाद उसने उरला थाने में आईटी एक्ट की 66 सी, 318-4 के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने साइबर सेल की मदद से पड़ताल शुरू कर दी है।

 

हयात की मेहमाननवाजी का मजा ले बिल के साथ होटल के लैपटॉप की भी चपत लगा गया

रायपुर, 30 जून। स्टार होटल की मेहमाननवाजी के बिल के साथ होटल का इस्तेमाली लैपटॉप की भी चपत लगा गया। होटल प्रबंधन की रिपोर्ट दर्ज कर तेलीबांधा पुलिस पड़ताल कर रही है। मिली जानकारी अनुसार भीमसेन जान नामक का व्यक्ति 27 जून को लभांडी स्थित होटल हयात में चेक इन किया था। वह तमिलनाडू के तुथूकुड़ी का निवासी है। उसने तीन दिन में न केवल स्वयं बल्कि  कुछ लोगों के साथ छोटी सी पार्टी भी की। इसका बिल कुल 63755 रूपए हुआ था। इसके अलावा  निजी काम के लिए उसके आग्रह पर होटल प्रबंधन ने उसे एक लैपटॉप भी दिया था।? भीमसेन कल अचानक बिना सूचना के चेक आउट कर भाग निकला। वह अपने साथ लैपटाप भी ले गया। होटल कर्मी सूरज सिंह ने कल रात तेलीबांधा थाने में धारा 318-4 के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई।


अन्य पोस्ट