रायपुर

सत्र का महीना भी नहीं बीता हड़ताल शुरू, अतिथि शिक्षक कल से दुर्ग में धरने पर
30-Jun-2026 8:13 PM
सत्र का महीना भी नहीं बीता हड़ताल शुरू, अतिथि शिक्षक कल से दुर्ग में धरने पर

13 से 17 के बीच विधानसभा घेराव भी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 30 जून। नया शैक्षणिक सत्र शुरू हुए एक माह भी नहीं बीता और हड़ताल का सिलसिला शुरू हो गया है। छत्तीसगढ़ प्रांतीय अतिथि शिक्षक विद्या मितान संघ के 1650 सदस्य कल से अनिश्चित कालीन आंदोलन पर जा रहें हैं।  वे दुर्ग में ही हड़ताल पर बैठेंगे। इसके बाद मानसून सत्र के दौरान विधानसभा का घेराव भी करेंगे।

बता दें कि संघ के बहुतायत शिक्षक दुर्ग भिलाई  राजनांदगांव के  निवासी हैं जो बस्तर और सरगुजा के दूरस्थ क्षेत्रों में कार्यरत हैं। इन्हें बिना किसी अवकाश के पूरे महीने काम करने पर 20 हजार रुपए का वेतन दिया जा रहा है।  यह वेतन 10 वर्ष से इतना ही है। वेतन वृद्धि और अन्य सुविधाओं की मांग को लेकर वे लगातार आंदोलन प्रदर्शन, सीएम मंत्री, सांसद विधायकों सचिवों से मिलते रहे हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं। शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने हाल में कहा था कि बस आदेश जारी कर रहे हैं। उनका यह आश्वासन भी एक माह हो गया है।

संघ की अध्यक्ष अन्नपूर्णा पांडे ने कहा कि सत्र 2015-16 भाजपा के सुशासन कल से बस्तर, सरगुजा व माडा पॉकेट के बीहड़, दुर्गम, घोर नक्सल आदिवासी क्षेत्रों के शासकीय हाई व हायर सेकेण्डरी स्कूलों में सेवायें दे रहे हैं साथ ही कक्षा शिक्षक आईसीटी प्रशिक्षण ब्लूप्रिंट प्रशिक्षण कार्य किया जा रहा है। एनएसएस एनसीसी प्रभारी निर्वाचन कार्य बोर्ड परीक्षा कार्य (10वीं, 12वीं बाहा परीक्षक, पर्यवेक्षक मूल्यांकन कार्य) आदि समस्त राज्य अतिथि शिक्षक विद्या मितान व्याख्याता पद के  हृष्टञ्जश्व 2014 दिल्ली के भर्ती नियमों एवं छत्तीसगढ़ शासन द्वारा निर्धारित आवश्यक शैक्षणिक अर्हताएं रखते हैं, तथा शासन द्वारा व्याख्याता के स्वीकृत पदों के विरुद्ध रिक्त पदों में नियुक्त किया गया है। क्योंकि राज्य अतिथि शिक्षक (विद्यामितान) काफी लंबे समय से संविलियन की मांग करते आ रहे हैं अतएव समय-समय शासन प्रशासन  शिक्षकों के लिए विभिन्न प्रकार आदेश भी जारी किया गया है जिनमें कहा गया है जिन शालाओं में अतिथि शिक्षक कार्यरत हैं उन शालाओं में नियमित शिक्षक की भर्ती, पदोन्नति एवं स्थानांतरण एवं पदोन्नति नहीं किया जाना है क्योंकि अतिथि शिक्षक संविलियन की मांग कर रहे है।  रिक्त पदों की जानकारी में कार्यरत अतिथि शिक्षक के पदों से भरा हुआ मानकर मंगाई जाती है।

यह कि शासन प्रशासन आज तक हमारी विभिन्न न्यायोचित मांगों एवं समस्याओं का समाधान नहीं किया गया है। बार-बार ज्ञापन, आवेदन, आंदोलन एवं चर्चा के बावजूद शासन एवं विभाग द्वारा कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है।

प्रमुख मांगें-मोदी के गारंटी के अनुरूप राज्य अतिथि शिक्षक (वियामितान) का संविलियन्/ नियमितीकरण। ग्रीष्मकालीन अवकाश अवधि का मानदेय प्रदान किया जाए। मातृत्व अवकाश, आकस्मिक अवकाश एवं अन्य वैधानिक अवकाशों का लाभ दिया जाए। समान कार्य के अनुरूप सम्मानजनक बेसिक वेतन एवं सुविधाएं प्रदान की जाएं।


अन्य पोस्ट