रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 30 जून। सर्वसेन समाज जिला रायपुर एवं अति पिछड़ा वर्ग उत्थान समिति ने सिविल लाइन स्थित संत कबीर चौक के पास संत शिरोमणि कबीर दास की जयंती मनाई । उपस्थित सभी ने दीप प्रज्वलित कर ,श्रीफल एवं पुष्पमाला चढक़र ,उनके जयकारे के साथ सभी समाज जनों ने उनके बताए गए सत मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में जिला के अध्यक्ष डॉ मनोज ठाकुर, संरक्षक राजू श्रीवास जिला उपाध्यक्ष रमेश श्रीवास, कर्मचारी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष सुशील कौशिक, दुर्ग जिला के कोषाध्यक्ष अनिल सेन, मीडिया प्रचार प्रसार प्रभारी ईश्वर सेन ,मानिकपुरी समाज से संजय दास मानिकपुरी, श्रीमती श्यामा सेन, श्रीमती अंजलि राजा सेन, श्रीमती लता श्रीवास, राधे श्याम श्रीवास, जीवनलाल सरेथे, सुशील शब्बीर सरेठे, शिवसेन, जितेंद्र ठाकुर, दिलीप सेन, ईश्वर प्रसाद सेन, अनिल ठाकुर, बंटी ठाकुर नरेंद्र सेन, नारायण सेन, अती पिछड़ा वर्ग के प्रमुख संजय सेन,आदि शामिल रहे।