रायपुर
संजय चौधरी अध्यक्ष, शंकर नायडू बने सचिव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 29 जून। बीएमएस से संबद्ध छत्तीसगढ़ विद्युत सेवानिवृत्त कर्मचारी अधिकारी महासंघ की पहली वर्षगांठ पर रायपुर क्षेत्र का सम्मेलन आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि वीरेंद्र नामदेव ने कहा कि राज्य के सेवानिवृत्त कर्मचारियों की समस्याएं बहुत अधिक है महंगाई राहत भी न तो समय पर मिलता है और जब मिलता भी है तो पिछला एरियर्स नहीं मिलता । आने वाले समय में हम मिलजुलकर संघर्ष करेंगे तो अच्छा परिणाम आएगा ।
विशिष्ट अतिथि जौहरी लाल शर्मा, प्रदेश महामंत्री पी आर साहू, प्रदेश संगठन मंत्री शिशिर मजूमदार ने सभी को जागरूक रहकर अपनी मांगों के प्रति एक होकर संघर्ष का आव्हान किया । सम्मेलन में उपस्थित 75 वर्ष से अधिक आयु के साथियों सर्वश्री एस के राय, सेवक राम कौशिक, लीला राम साहू, श्रीमती अश्वनी शुक्ला और श्री वर्मा का विशेष रूप से सम्मान किया गया ।
राष्ट्रीय महामंत्री अरुण देवांगन ने कहा कि पावर कम्पनी प्रबंधन सेवानिवृत्त कर्मचारियों की समस्याओं पर उदासीन बना हुआ है। चर्चा से भाग रहा है । लगातार दबाव बनाने के बाद भी दवाइयों की भारी कमी बनी हुई है, कैशलेस सुविधा में लगातार कमी की जा रही है, पदोन्नति में तकनीकी कर्मचारियों की पूरी तरह उपेक्षा की जा रही है । सम्मेलन में रायपुर शहर और ग्रामीण इकाई का गठन भी किया गया जिसमें संजय चौधरी को अध्यक्ष, दीपक राय और सत्येंद्र पांडे को कार्यकारी अध्यक्ष, शंकर नायडू को सचिव, श्रीमती सुनीता जोशी, चंद्रेश महाडीक, आर के सोनी, समीर समद्दार, भानु वर्मा, एन के शर्मा को उपाध्यक्ष प्रदीप देवांगन को संयुक्त सचिव, श्रीमती अश्वनी शुक्ला, शरद जोशी, ए पी नामदेव होरी लाल यादव, शाहनवाज, रंजीत सेनगुप्ता को सहसचिव, कमल मुखर्जी और विवेक शिवालिकर को संगठन सचिव, अजय जेना को कोषाध्यक्ष आर के तिवारी को सह-कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके अतिरिक्त 21 कार्यसमिति सदस्य बनाए गए। मार्गदर्शक मंडल में एस के राय, बालकृष्ण अग्रवाल, रविकांत साहू, सेवक राम कौशिक और लीला राम साहू शामिल किए गए। सम्मेलन की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी तिवारी ने किया । संघ के जिला मंत्री परमेश्वर कन्नौजे विशेष रूप से उपस्थित रहे।