रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 28 जून। रावांभाठा स्थित कांप्लेक्स डी.एम. टावर के सचिव ने सुरक्षा गार्ड के साथ मारपीट का मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार ग्राम रेगवार, चम्पागढ़ रीवा निवासी रामसुन्दर तिवारी कुछ महीने से डी.एम. टावर, रावांभाठा रायपुर में सिक्योरिटी गार्ड है। जू सचिव प्रमोद शर्मा ठेकेदार का भुगतान नहीं कर रहे थे, जिसके कारण ठेकेदार उसे कुछ महीने से वेतन नहीं दे पा रहा था। गुरुवार रात 09:30 बजे तिवारी ड्यूटी पर था। तभी राजेश गढिय़ा ने गालियां दीं। कॉलोनी के लोगों के सामने कहा कि मैं शराब पीकर ड्यूटी करता हूं। फिर राजेश गढिय़ा ने गालियां देते हुए हाथ, मुक्का, लात व डंडे से मारा। इससे उसकी बांयी आंख, हाथ व पैर में गंभीर चोटें आई हैं।
इस दौरान डी.एम. टावर के सचिव प्रमोद शर्मा ने मारपीट नहीं की, परंतु वे सह-आरोपी के रूप में राजेश गढिय़ा का समर्थन करते रहे। सचिव होने के बावजूद आरोपी का पक्ष लिया और मुझे धमकाया। दोनों ने धमकी दी कि अगर थाने गया तो जान से मरवा देंगे। हम पैसे वाले हैं, गांव चला जा वरना जहां दिखेगा मार देंगे। यह मामला पैसों को लेकर सीधे झगड़े का नहीं है। ये लोग यहां काम करने वाले गरीब लोगों को अक्सर मारते-धमकाते रहते हैं। 112 की पुलिस भी कई बार यहां आती है, परंतु अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। तिवारी का कहना है कि टावर में होने वाले कुछ गलत कामों की जानकारी भी थी, इस कारण से भी ये लोग उससे नाराजगी रखते थे। मारपीट के बाद उसी रात रिपोर्ट करने थाना खमतराई गया था, परंतु उसे ही पूरी रात थाने में बैठाकर रखा गया। पुलिस वाले आरोपियों की ही बात सुन रहे थे। चोट के बावजूद मेरा मेडिकल परीक्षण तक नहीं कराया गया। जब मैंने खुद से मेडिकल कराया और अगले दिन वकील व पत्रकार थाने पहुंचे, तब शाम धारा 296 , 115(2) , 351(2), 3(5) के तहत एफआईआर दर्ज की गई।