रायपुर
29 कार और 6 ट्रक ड्राइवर ड्रंक एण्ड ड्राइव में फंसे
28-Jun-2026 7:14 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 28 जून। ट्रैफिक पुलिस के साप्ताहिक ड्रंक एण्ड ड्राइव अभियान में शनिवार की रात 47 नशेड़ी वाहन चालक सपड़ाए। इनके खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत मामले दर्ज कर कोर्ट में पेश किए जा रहे हैं। कल रात शहर के तेलीबांधा चौक, पचपेड़ी नाका चौक, भांठागांव चौक, टाटीबंध चौक, कालीबाड़ी चौक, जय स्तंभ चौक,भनपुरी चौक एवं पंडरी थाना के सामने पर श्रीमती सीमा अहिरवार सहायक आयुक्त नेतृत्व में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान 29 कार, 04 बाइक ,01 ई रिक्शा,07 टाटा एस एवं 06 ट्रक ड्राइवरों को नशे की हालत में पकड़ा गया। इनके विरुद्ध चालान कर न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।इस साल अब तक छह माह में 3559 नशेड़ी वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही किया गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे