रायपुर

आईटीआई कर्मचारी संघ ने रखी मांगें, मंत्री ने दिया आश्वासन
28-Jun-2026 7:12 PM
आईटीआई कर्मचारी संघ ने रखी मांगें, मंत्री ने दिया आश्वासन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 28 जून। छत्तीसगढ़ आईटीआई कर्मचारी अधिकारी संघ के नवनिर्वाचित जिला, संभाग एवं प्रांतीय पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण किया ।

मुख्य अतिथि मंत्री  गुरु खुशवंत साहेब  एवं कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि  कमल वर्मा प्रदेश संयोजक छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन, पवन शर्मा प्रांतीय अध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ जी आर चंद्रा समन्वयक छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ,  संतोष कुमार वर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष नेशनल फेडरेशन रहे।मंत्री खुशवंत ने  नव निर्वाचित पदाधिकारियों को  शपथ ग्रहण कराया।

 श्री वर्मा ने पदाधिकारी को दायित्व एवं कार्य निर्वाहन से अवगत कराते हुए मार्गदर्शन दिया।संघ के अध्यक्ष  गजेंद्र साहू मंत्री से विभागीय कर्मचारियों अधिकारियों की  मांगों/ मुद्दों  पर प्रकाश डालते हुए अति शीघ्र निराकरण का  निवेदन किया।  मंच संचालन  संतोष कुमार वर्मा ने किया।संघ के महासचिव अब्दुल जाहिद खान ने सभी का  आभार ज्ञापित किया ।


अन्य पोस्ट