रायपुर

अवैध नल को वैध कराने का 15 जुलाई से अवसर
27-Jun-2026 9:12 PM
अवैध नल को वैध कराने का 15 जुलाई से अवसर

रायपुर, 27 जून। नगर निगम ने एकमुश्त जलकर निपटान योजना' के तहत अवैध नल कनेक्शन को  वैध कराने का एक अवसर दिया है।?

ऐसे कनेक्शनधारी रहवासी अपना आवेदन नजदीकी जोन कार्यालय में 15 जुलाई से 15 अक्टूबर तक दे सकते हैं। आवासीय एवं व्यवसायिक कनेक्शन को वैध कराने  ?15,882 की राशि निर्धारित है। पूरी राशि का भुगतान एक साथ (सिंगल इनस्टॉलमेंट ) में करना अनिवार्य होगा।15 अक्टूबर  तक आवेदन नहीं कराने की स्थिति में नल कनेक्शन विच्छेदन (काटने) की कार्रवाई करेगा।  अथवा नियमितीकरण शुल्क की तीन गुना का भारी जुर्माना अधिरोपित किया जाएगा। किसी भी तकनीकी समस्या के लिए*9301953298 पर संपर्क किया जा सकता है।


अन्य पोस्ट