रायपुर
रायपुर, 27 जून। छत्तीसगढ़ विद्युत सेवानिवृत्त कर्मचारी अधिकारी संघ (महासंघ) द्वारा रायपुर शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र का संयुक्त क्षेत्रीय सम्मेलन कल रविवार को केंद्रीय प्रशिक्षण संस्थान, गुढिय़ारी में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय पेंशनर्स महासंघ के राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र नामदेव होंगे। वहीं छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी महासंघ के संस्थापक जोहरी लाल शर्मा विशिष्ट अतिथि होंगे ।इनके अतिरिक्त छत्तीसगढ़ सेवानिवृत विद्युत कर्मचारी अधिकारी संघ (महासंघ) के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण देवांगन, प्रदेश महामंत्री पी आर साहू, राष्ट्रीय मंत्री सी एस दुबे, विशिष्ट अतिथि होंगे।
संघ (महासंघ) के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी तिवारी करेंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रात: 11 बजे होगा। इसके पश्चात सेवानिवृत्त कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं, पेंशन एवं कल्याणकारी विषयों पर चर्चा की जाएगी। सम्मेलन में संगठन विस्तार, क्षेत्रीय इकाइयों के गठन तथा सदस्यता अभियान को लेकर भी महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाने की संभावना है। महासंघ के प्रदेश महामंत्री पी.आर. साहू एवं कार्यक्रम संयोजक शंकर नायडू ने रायपुर शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र के सभी सेवानिवृत्त विद्युत कर्मचारियों और अधिकारियों से सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया है।