रायपुर

शराब लेकर आ रहा युवक गिरफ्तार
27-Jun-2026 9:06 PM
शराब लेकर आ रहा युवक गिरफ्तार

रायपुर, 27 जून। अवैध रूप से शराब परिवहन करते युवक जितेन्द्र निषाद नया बेन्द्री  उरला को  खमतराई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसे ग्रेट इंडिया रोडवेज के सामने मेटल पार्क रावांभाठा में रायपुर की तरफ आते वक्त पकड़ा गया।  उससे 102  पौवा अंग्रेजी गोल्डन गोवा व्हिस्की शराब कुल 18.360 बल्क लीटर लेकर आ रहा था।यह शराब दो प्लास्टिक की बोरी में कमश: 50 व 52 कुल 102 नग प्रत्येक में 180 एम?एल  प्रत्येक की कीमत 120 रूप?ए गोल्डन गोवा व्हीस्की प्लास्टिक के बाटल में सीलबंद अवस्था में शराब मिला। पुलिस ने शराब के साथ  दोपहिया टीव्हीएस जुपिटर सीजी 04 क्यूएक्स-8381 तथा  मोबाईल जप्त किया गया। इनकी कुल कीमत 1,19,240 रु है।


अन्य पोस्ट