रायपुर

मशीन कंपनी पर ठगी के आरोप, 55 पीडि़त पहुंचे डीडी नगर थाना
26-Jun-2026 6:37 PM
मशीन कंपनी पर ठगी के आरोप, 55 पीडि़त पहुंचे डीडी नगर थाना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 26 जून। दोना-पत्तल एवं अन्य मशीनों की बिक्री करने वाली एक कंपनी के खिलाफ कथित ठगी के  आरोपों को लेकर लगभग 55 पीडि़त डीडी नगर थाना, शिकायत दर्ज कराई। इनमें छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और बिहार (पटना) के लोग शामिल हैं। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि कंपनी ने मशीन उपलब्ध कराने और व्यवसाय स्थापित कराने के नाम पर लाखों रुपये लिए, लेकिन वादे के अनुरूप सेवाएं और सुविधाएं नहीं दी। पटना के एक पीडि़त ने बताया कि उसने नोटबुक निर्माण मशीन लगाने के लिए बैंक से ऋण लेकर लगभग 20 लाख रुपये कंपनी को दिए, लेकिन उसे भारी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ा। पीडि़तों ने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।


अन्य पोस्ट