रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 26 जून। स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय, त्रिमूर्ति नगर में आयोजित शाला प्रवेशोत्सव मुख्य अतिथि विधायक पुरंदर मिश्रा शामिल हुए।
कार्यक्रम की शुरुआत विद्यार्थियों की सरस्वती वंदना से हुई। इसके पश्चात बच्चों ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का अभिनंदन किया। विधायक श्री मिश्रा ने जय श्रीराम एवं जय जगन्नाथ स्वामी के जयघोष के साथ नवप्रवेशी विद्यार्थियों का तिलक लगाकर, मिठाई खिलाकर आत्मीय स्वागत किया। तथा इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को पाठ्य पुस्तकें वितरित कीं। कार्यक्रम में मेधावी विद्यार्थियों को अंकसूची एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर निगम सभापति सूर्यकांत राठौर, एमआईसी सदस्य महेंद्र खोडियार, फाफाडीह मंडल अध्यक्ष जितेंद्र गंडेचा, वार्ड पार्षद खगपति सोनी, पूर्व पार्षद गोपाल सोना, संजय जोशी सहित विद्यालय परिवार एवं बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती कीर्ति सोनी ने सभी अतिथियों का स्वागत पूर्व पार्षद गोपाल सोना ने आभार व्यक्त किया।