रायपुर
गुणवत्तापूर्ण शिक्षा बच्चों का अधिकार-सोनी
26-Jun-2026 6:33 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 26 जून। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मठपूरेना में गुरुवार को शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नव-प्रवेशी छात्रों का तिलक एवं मुंह मीठा कराकर आत्मीय स्वागत किया गया। बच्चों ने स्वागत गीत की प्रस्तुति दी। विशिष्ट अतिथि विधायक सुनील सोनी ने सभी बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। वहीं विशिष्ट अतिथि वाला विकास समिति अध्यक्ष विजय अग्रवाल ने बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिये। इस अवसर पर पार्षद राकेश सपहा सांसद प्रतिनिधि राकेश सिंह एवं विधायक प्रतिनिधि जय मोहन साहू , प्राचार्य, श्रीमती शीला तोलानी, पूर्व माध्यमिक विद्यालय प्रधान पाठक संदीप नेताम, प्राथमिक विद्यालय प्रधान पाठक, उत्तम पांडे समस्त शिक्षक एवं छात्र शामिल हुए।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे