रायपुर

पटवारी, बिजली कंपनी का लिपिक रिश्वत लेते गिरफ्तार
26-Jun-2026 3:40 PM
पटवारी, बिजली कंपनी का लिपिक रिश्वत लेते गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 26 जून। एसीबी  ने 2 अलग-अलग प्रकरण में पटवारी और  बिजली कंपनी के लिपिक को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया।

 रतनपुर, निवासी अशोक अग्रवाल ने एसीबी बिलासपुर में शिकायत की थी ।उसके द्वारा लालपुर स्थित अपने जमीन का नक्शा बटांकन करने के लिए करीब एक वर्ष पूर्व तहसीलदार कार्यालय रतनपुर में आवेदन दिया था।  इस पर उक्त कार्य करने के लिए तहसीलदार रतनपुर ने लालपुर पटवारी को आदेशित किया था। इसके लिए अशोक के लालपुर पटवारी भानु चंद्राकर से संपर्क करने पर उसने  40,000 रुपए रिश्वत की मांग की। अशोक की इसकी  लिखित शिकायत के  सत्यापन में मोलभाव करने पर पटवारी ने  40 की जगह 25,000 रुपये लेने  सहमति दी गई। इस, पर आज गुरुवार  पटवारी भानु चंद्राकर को अशोक से 25,000 रूपये रिश्वत लेते  धारा 7 पीसीएक्ट 1988 (संशोधित अधिनियम 2018) के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया।

इसी तरह से त्रिलोकी साहू, निवासी ग्राम पारघाट ने  अपनी करीब एक एकड़ कृषि जमीन में शासन की योजना के तहत् विद्युत पारेषण के लिए  नि:शुल्क विद्युत पोल लगाने  सीएसपीडीसीएल कार्यालय मस्तूरी में आवेदन प्रस्तुत किया था। इस पर वहां पदस्थ बाबू सहदेव कुमार चंद्रा ने पोल लगाने का प्रोसेस करने के एवज में 10,000 रुपये रिश्वत  मांगी। इसकी शिकायत

 पर एसीबी ने सत्यापन के बाद आज  सहदेव कुमार चंद्रा को 10,000 रूपये रिश्वत लेते  गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध धारा 7 पीसीएक्ट 1988 (संशोधित अधिनियम 2018) के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया।


अन्य पोस्ट