रायपुर

फैक्ट्री से मेटल, दुकान से मशीनें, घर से जेवर पार
25-Jun-2026 5:59 PM
फैक्ट्री से मेटल, दुकान से मशीनें, घर से जेवर पार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 25 जून। चोरी की अलग अलग घटनाओं में चोरों पीतल मेटल, मशीनें और बाइक पार कर दिया। इनकी कुल कीमत 4 लाख रुपए बताई गई है।

उरला पुलिस के अनुसार मंगलवार आधी रात अछोली स्थित यशोदा नंदन प्लांट परिसर से चोर पीतल का मेटल कीमत  1.90 लाख ले भागे। बुधवार को इसकी जानकारी होने पर कंपनी कर्मी पिंटू वर्मा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस और कंपनी प्रबंधन परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे के फूटेज से चोरों की पहचान कर रहा है।

इधर देवपुरी स्थित कृष्णा हार्डवेयर एंड इलेक्ट्रॉनिक शाप से सोम- मंगलवार की  रात चोर टीने,पीओपी से बनी छत तोड़ कर घुसे और  ग्राइंडर ,कटर और वायब्रेटर मशीन ले भागे। इनकी कीमत 80 हजार थी। दुकान संचालक , पवन विहार न्यू राजेन्द्र नगर निवासी राहुल टूडी ने कल शाम टिकरापारा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

महावीर नगर बीएसयूपी कालोनी निवासी बिसंभर महानंद 36 के घर दिनदहाड़े  महज दो घंटे में सेंधमारी हुई। मंगलवार दोपहर 12-2 बजे के बीच घर पर ताला लगा कर कालोनी के ई ब्लाक निवासी बिसंभर और परिजन अपने अपने काम पर ग?ए थे। 2 बजे लौटने पर घर का ताला टूटा हुआ था और भीतर आलमारी में रखे 10 हजार नगद और 75 हजार के कीमती जेवर गायब थे। बिसंभर ने बुधवार रात रिपोर्ट दर्ज कराया।

 बुधवार दोपहर कुशालपुर निवासी अमित ठाकुर 46 की एक्टिवा सीजी 04 क्रूजऱ 4731 दर्री तालाब बीएसयूपी कालोनी से चोरी कर ली गई। इसी तरह से आरडीए कालोनी हीरापुर निवासी सुदर्शन मंडोतिया 32 की एक्टिवा सीजी 04 एचजेड 5850 शनिवार शाम मेडलाइफ हास्पिटल की पार्किंग से चोरी कर ली गई। पुलिस ने दोनों वाहनों की कीमत 20-20 हजार आंका है। और सभी मामले धारा 331-2,4,305,303-2, के तहत दर्ज कर लिए हैं।


अन्य पोस्ट