रायपुर

नाले को पाट कर बिल्डर का कब्जा
25-Jun-2026 5:57 PM
नाले को पाट कर बिल्डर का कब्जा

महापौर ने सीमांकन करा अफसरों को फटकारा, बनेगा कच्चा नाला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 25 जून। महोबा बाजार में  रेलवे ब्रिज के पास राजीव नगर क्षेत्र के नाले को पाट कर बिल्डर के कब्ज़े  की खबर पर महापौर मीनल चौबे ने गुरुवार को इलाके का निरीक्षण किया। मौका मुआयना कर

महापौर के भूमि का सीमांकन करवाया । जहां  नाले की भूमि पर मिला कब्जा मिला। इस पर मीनल ने तत्काल हटाने के निर्देश दिए। इस कब्जे को लेकर

महापौर ने अधिकारियों को  जमकर फटकारा। साथ ही बारिश में पानी की निकासी करवाने तत्काल कच्चा नाला खोदने के आदेश दिए।नाले की सफाई व्यवस्था देखने निकली महापौर को राजीव नगर में नाले के स्थान पर मात्र लगभग 50 मीटर के बाद नाला ग़ायब मिला।

महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने जोन 7 अधिकारियों को नाले की भूमि पर बिल्डर द्वारा किये गए अवैध कब्जे की भूमि के आसपास की भूमियों और गेट की भूमि का सीमांकन करवाने के कड़े निर्देश दिए हैँ और सीमांकन में अवैध कब्जा मिलने पर उसे तत्काल हटाने निर्देशित किया है।

महापौर श्रीमती मीनल चौबे द्वारा किये गए निरीक्षण के दौरान स्थल पर डॉ ईश्वरी चरण शुक्ल वार्ड पार्षद श्रीमती मीना ठाकुर, जोन 7 सहायक अभियंता श्री कमलेश मिथलेश, उपअभियंता श्रीमती प्रेरणा अग्रवाल, जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री आत्मानंद साहू और स्थानीय राजीव नगर बस्ती महोबा बाजार ब्रिज के समीप के रहवासियों की उपस्थिति रही।


अन्य पोस्ट