रायपुर

धर्मांतरण के आरोप में दो पास्टर गिरफ्तार
25-Jun-2026 5:56 PM
धर्मांतरण के आरोप में दो पास्टर गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 25 जून। रायपुर ग्रामीण के खरोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मांठ में धर्मांतरण के आरोप में मसीही समाज के दो पास्टर गिरफ्तार किए गए हैं। इसके विरोध में मसीही समाज के लोगों ने कल रात पुराने विधानसभा थाने का घेराव किया था।  आरोपियों को आगे की पूछताछ और कानूनी प्रक्रिया के लिए उन्हें विधानसभा थाना लाया गया है। ग्राम मांठ निवासी हेमंत मरावी ने अरुण कुमार उइके और राकेश कुमार उइके के साथ खरोरा थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि रायपुर निवासी पास्टर सुशांत ज्ञानिक और उसका सहयोगी पीयूष पटेल पिछले कुछ समय से गांव के आदिवासी मोहल्ले में लगातार आ-जा रहे थे और ग्रामीणों से संपर्क कर उन्हें हिंदू धर्म छोडक़र ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित कर रहे थे। शिकायतकर्ताओं का यह भी आरोप है कि इस दौरान हिंदू देवी-देवताओं और धार्मिक मान्यताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणियां की जाती थीं।


अन्य पोस्ट