रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 25 जून। पेट्रोल पंप के पास खड़ी हाइवा चुराने वाला गिरफ्तार कर लिया गया है। मनीराम यादव ने थाना उरला में रिपोर्ट दर्ज कराया था । पुलिस के अनुसार वह एस के एस इस्पात प्रालि.में इलेक्ट्रीकल इंचार्ज के पद पर कार्यरत है। हाईवा ट्रक सीजी/07/सी ए/ 5157 उसके नाम से पंजीकृत है जिसे प्रार्थी बजरंगबली मौर्या को चालने के लिये दिया है। चालक बजरंगबली मौर्या रोज़ की तरह 20 जून की शाम 07.00 बजे जे ए फ्युल्स के पास उरला में खडी करके घर चला गया था। 21 की सुबह 09.00 बजे ट्रक वहां नहीं था। आस-पास पता तलाश किया नहीं मिला। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर आसपास लगे सीसीटीव्ही कैमरों के फुटेज देखने के साथ मुखबीर की भी मदद ली।इस पर खिलावन पात्रे 29 साल निवासी अटल निवास कॉलोनी पठरीडीह उरला को पकडक़र कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने चोरी स्वीकार की । उसे गिरफ्तार कर उसके कब्जे से हाईवा कीमत लगभग 15,00,000/- रूपये जप्त किया गया है।