रायपुर

सेंट्रल बैंक यूनियन के यादव अध्यक्ष, बानी महासचिव
25-Jun-2026 5:52 PM
सेंट्रल बैंक यूनियन के यादव अध्यक्ष, बानी महासचिव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 25 जून। इंटक एवं इन्बेफ से सम्बद्ध ऑल इंडिया सेंट्रल बैंक एम्पलाईज एसोसियेशन के सेंट्रल कमेटी की दो दिवसीय बैठक बीते रविवार को हुई। इस बैठक में  विभिन्न प्रदेशों से पधारे संगठन के लगभग 50 सदस्यों ने हिस्सा लिया ।दूसरे दिन  म.प्र. सेंट्रल बैंक एम्प्लॉईज एसोसिएशन एवं सेंट्रल बैंक ऑफि़सर्स कांग्रेस के त्रैवार्षिक अधिवेशन में निरंजन सिंह यादव अध्यक्ष,  सुरेश बानी महासचिव और दिलीप मायनिल कोषाध्यक्ष चुने गये । मुख्य अतिथि—  राकेश भूतड़ा, जोनल हेड, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, रायपुर तथा विशेष अतिथि— प्रफुल्ल बंसल, रीजनल हेड, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, रायपुर ने युवा बैंकरों को सलाह दी कि होम सिकनेस को त्याग, सेवाभाव और चुनौती स्वीकार कर अपना कैरियर बनाएं।

अधिवेशन में  ओ.पी. शर्मा महासचिव दिल्ली,  आई.एस.पुत्रन, महासचिव  बॉम्बे,  सुभाष चौधरी अध्यक्ष पुणे एवं  जे.एस.राव, प्रधान महासचिव ने  बदलते बैंकिंग परिदृश्यों पर प्रकाश डालते हुए  कर्मचारी अधिकारियों को  मार्गदर्शन दिया। कॉन्फ्रेंस समापन पूर्व  प्रसिद्ध हैप्पीनेस कोच— मिस शीलू शर्मा ने *’आइये, ख़ुशियों की चाबी ढूंढे’ टॉपिक पर वर्कशॉप किया हुआ, जिसमें सभी सहभागियों ने जीवन में खुश रहने के गुर सीखे ।


अन्य पोस्ट