रायपुर

गांवों में रात बिताने पहुंचे कांग्रेस के जिला अध्यक्ष
24-Jun-2026 6:05 PM
गांवों में रात बिताने पहुंचे कांग्रेस के जिला अध्यक्ष

कल अल्का, 28 को वेणुगोपाल आ रहे

 छत्तीसगढ़ संवाददाता

रायपुर, 23 जून। प्रदेश कांग्रेस के प्रशिक्षणार्थी जिला अध्यक्षों को मंगलवार की देर शाम अभनपुर और कुरूद के अलग-अलग गांवों में रात्रि विश्राम के लिए भेजा गया है। ये जिला अध्यक्ष बुधवार को गांवों का भ्रमण करेंगे और जनसमस्याओं से रूबरू होंगे।

बताया गया कि कांग्रेस के जिला अध्यक्षों का प्रशिक्षण शिविर अभनपुर स्थित मंगल भवन में चल रहा है। चौथे दिन दोपहर का सत्र समाप्त होने के बाद पांच-पांच जिला अध्यक्षों की टीम को अभनपुर और कुरूद के अलग-अलग गांवों के लिए रवाना किया गया।

पांच जिला अध्यक्षों को अलग-अलग तीन घरों में ठहराने की व्यवस्था की गई है। उन्हें घरवालों के साथ भोजन करना है और वहीं रात्रि विश्राम भी करना है। सभी जिला अध्यक्ष गांवों में पहुंच चुके हैं।

बुधवार दोपहर उन्हें लेने बस पहुंचेगी, जिसके बाद वे अलग-अलग इलाकों में जाएंगे। कल 25 जून को महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्का लांबा अभनपुर पहुंचकर जिलाध्यक्षों को मार्गदर्शन देंगी। वहीं राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल भी 28 को प्रशिक्षण में शामिल होंगे।


अन्य पोस्ट