रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 24 जून। लायंस क्लब रायपुर शिखर की नई कार्यकारिणी ने शपथ ली। यह क्लब का 13 वर्ष है।इस वर्ष प्रभा मंथा अध्यक्ष ,दविन्दर ग्रेवाल और किरण बाला खलको क्रमश: सचिव और कोषाध्यक्ष हैं।
कार्यक्रम में शपथ अधिकारी ने 12 नये सदस्यों को शपथ दिलाई।शपथ ग्रहण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व गवर्नर तिलोक चंद बरडिय़ा, शपथ अधिकारी पूर्व प्रांतपाल लायन प्रीतपाल बॉली, विशिष्ट अतिथि द्वितीय गर्वनर लायन अनिल पटेल, रीजन चेयरमेन रेणु गुप्ता, जोन चेयरमेन मीनाक्षी भार्गव एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही ?। क्लब की चार्टर प्रेसीडेंट लायन सरोज पांडेय ने बताया कि निवृतमान अध्यक्ष उषा शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया। कंचन पुसदकर ने सचिवीय प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। वर्ष 2026-27 की अध्यक्ष लायन प्रभा मंथा ने आने वाले वर्षों के कार्यों में जुलाई से अस्थाई रूप से वृद्धा आश्रम संचालित करने की जानकारी दी।संचालन चार्टर सचिव चंद्रकांता ओसवाल ने किया। विशिष्ट अतिथियों ने शिखर क्लब की सराहना करते हुए नये सदस्यों को जोड़े रखने के तरीक़े बताये।