रायपुर

गुनरस पिया सम्मान कीर्ति व्यास को
24-Jun-2026 6:04 PM
गुनरस पिया सम्मान कीर्ति व्यास को

रायपुर, 24 जून। पण्डित गुणवंत माधवलाल व्यास स्मृति संस्थान का  गुनरस पिया सम्मान इस वर्ष भिलाई निवासी वरिष्ठ संगीतज्ञ पण्डित कीर्ति माधव व्यास  को प्रदान किया गया। संस्था प्रमुख  दीपक व्यास ने जानकारी दी कि संस्था यह सम्मान विगत 15 वर्षों से दे रही है। विमतारा सभागृह में रविवार शाम आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि औषधि पादप बोर्ड के उपाध्यक्ष अंजय शुक्ला , कार्यक्रम अध्यक्ष विद्युत नियामक आयोग के पूर्व सदस्य  प्रमोद कुमार गुप्ता  , पद्मश्री  भारती बंधु, पंडित संजय गिजरे,  पालकर बंधु, राजेश गानोदवाले ,साहित्यकार  गिरीश मिश्रा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

 कार्यक्रम में सम्मान अलंकरण के पश्चात् विश्व संगीत दिवस के उपलक्ष्य में महफि़ल, रायपुर द्वारा"शाम ए गज़़ल"का आयोजन किया। नामचीन गायकों ने गज़़लें पेश की । इस दौरान  तबले पर तालमणि  अशोक कुर्म ,कीबोर्ड पर सत्या मुदलियार, गिटार पर अतीक रहमान, ढोलक एवं साइड रिदम पर  राकेश देशमुख  एवं सुशील गोल्हानी तथा पैड पर  नागेश साहू सजा संगत की। प्रसिद्ध उद्घोषिका श्रीमती शुभ्रा ठाकुर के साथ श्रीमती श्रुति गुदेगांवकर  एवं कावेरी व्यास सूत्रधार की भूमिका अदा की। इस अवसर पर प्रदीप जैन,नीता डुमरे, अशोक श्रीवास्तव,डॉ संजय शर्मा,डॉ अग्निहोत्री,डॉ सुभाष अग्रवाल,राजेंद्र मटलानी, बरखा बिसेन,प्रीति राजवैध, सुमिता बर्मन,डॉ त्रिवेदी सहित अनेक गणमान्य मौजूद थे। धन्यवाद ज्ञापन श्रीमती दीपा व्यास ने किया।


अन्य पोस्ट