रायपुर
विप्र कॉलेज में ब्रिजिंग एकेडमिक एंड इंडस्ट्री इन्वेंशन इन एजुकेशन कॉमर्स एंड कंप्यूटर विषय पर राष्ट्रीय कार्यशाला
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 24 जून। विप्र महाविद्यालय एवं शासकीय नवीन महाविद्यालय गुढिय़ारी के संयुक्त तत्वावधान में तीन दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला शुरू हुई। ब्रिजिंग एकेडमिक एंड इंडस्ट्री इनोवेशन इन एजुकेशन, कॉमर्स एंड कंप्यूटर विषय पर विकसित भारत ञ्च 2047 विषय पर आयोजित थी।इसका उद्घाटन करते हुए मुख्य अतिथि प्रो. एस.के. पांडेय( पूर्व कुलपति रविशंकर विश्वविद्यालय एवं अध्यक्ष प्रवेश तथा शुल्क नियामक समिति ), ने कहा कि स्टार्टअप ,इन्वेंशन बोलने से नहीं होगा ।इसके लिए अनुकूल माहौल और सुविधा होनी चाहिए। शिक्षण संस्थानों को अपने विद्यार्थियों को नए तौर तरीके से अवगत कराने के लिए तैयार होना होगा । अध्यक्षता कर रहे ज्ञानेश शर्मा ने कहा कि विद्यार्थियों को कौशल विकास के लिए प्रेरित करने के लिए सही तरीके से सही समय में विषय विशेषज्ञों के माध्यम से इस प्रकार के कार्यशाला के द्वारा मार्गदर्शन और प्रोत्साहन देना आवश्यक है।
प्रो.गिरीश कांत पांडेय ने विकास के लिए उपलब्ध संसाधनों का दोहन और प्रशिक्षण को आवश्यक बताया। इसके पूर्व शासकीय नवीन महाविद्यालय गुढिय़ारी की प्राचार्य डॉ .मधुलिका अग्रवाल ने तीन दिवसीय कार्यशाला की रूपरेखा प्रस्तुत किया। विप्र कॉलेज के प्राचार्य डॉ.मेघेश तिवारी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए विद्यार्थियों के कौशल विकास के लिए किये जा रहे प्रयासों का उल्लेख किया । कि प्रथम तकनीकी सत्र में विषय विशेषज्ञ डॉ. आलोक कुमार साहू ने प्लास्टिक उद्योग के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पृथ्वी के लिए प्लास्टिक खतरनाक है। परंतु प्लास्टिक हमारे जीवन का एक हिस्सा है।
प्लास्टिक को पूर्णत: प्रतिबंधित करना आज संभव नहीं है, परंतु पर्यावरण संरक्षण हेतु कचरा प्लास्टिक का सही निपटारा एवं प्रबंधन आज की आवश्यकता है। प्लास्टिक कचरा का निपटारा एवं कचरा प्लास्टिक का रीसाइकलिंग के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। इस अवसर पर दोनों महाविद्यालय के प्राध्यापकों सहित बड़ी संख्या में प्रतिभागी उपस्थित रहे।