रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 23 जून। उरला के बेन्द्री स्थित श्री धनीराम बायो एनर्जी कंपनी में चोरी करने वाले 4 नाबालिग समेत 5 को गिरफ्तार किया गया है। इनसे 3.50 लाख कीमत का चोरी का सामान बरामद किया गया है। गोपाल मिश्रा ने सोमवार को थाना उरला में रिपोर्ट दर्ज कराया था ।
पुलिस के अनुसार गोपाल श्री धनीराम बायो एनर्जी बेन्द्री बोरझरा में सुपरवायजर है। वह 21 जून की सुबह 9.00 बजे जब कंपनी गया, तो देखा कि कंपनी में रखे 16 लाईट, 100 फीट केवल, बेल्डींग मशीन, ग्रेन्डर, ब्लूवर, ड्रील मशीन, 04 बंडल वायर, डग्ट का पूरा सेट, चाईना मशीन के पार्ट नहीं थे। अज्ञात व्यक्ति कम्पनी में घुसकर चोरी कर गए थे। उरला पुलिस धारा 331(4), 305 दर्ज कर आरोपियों को तलाश रही थी। इस दौरान
कम्पनी के स्टॉफ/लेबर से विस्तृत पूछताछ की। और मुखबिर भी तैनात किए। इस दौरान मिली जानकारी पर उरला निवासी संदीप निषाद उर्फ गोलू को पकड़ में कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने अपने अन्य 04 नाबालिग साथियों के साथ मिलकर चोरी स्वीकार की। इस पर चारों बालकों कोभी पकड़ा गया। उनकी निशानदेही पर चोरी का सारा सामान कीमत लगभग 3,50,000/- रूपये जप्त किया गया । संदीप निषाद उर्फ गोलू 20 ग्राम नया बेन्द्री कृष्णा मंदिर के पास थाना उरला।