रायपुर

स्टेशन-ट्रेनों में गुम, चोरी गए 32 मोबाइल मालिकों के सुपुर्द
23-Jun-2026 7:33 PM
स्टेशन-ट्रेनों में गुम, चोरी गए 32 मोबाइल मालिकों के सुपुर्द

मप्र, ओडिशा, दिल्ली, सीजी के अलग-अलग जिलों से बरामद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 23 जून। सोमवार को पुलिस अधीक्षक (रेल)  ने बीते दो वर्ष में  ट्रेनों, स्टेशनों गुम और चोरी किए गए 32 मोबाइल रिकवर कर उनके मालिकों को सौंपें। इनमें कुछ मोबाइल लावारिस भी मिले हैं।

 इससे पहले एसआरपी दिव्यांग पटेल ने डीएसपी एस. एन. अख्तर एवं समस्त थाना प्रभारियों को साइबर सेल की मद्द से अधिक से अधिक मोबाईल सीईआईआर पोर्टल से बरामद करने के दिशा-निर्देश दिए थे। इस पर साइबर सेल की टीम लगातार चोरी, गुम मोबाईल को ट्रेस कर रही थी।  ये मोबाईल, जो मध्यप्रदेश, उडि़सा, दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों से बरामद किया गया है। ये सभी 2025-26 में गुम, चोरी किए गए थे। सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से मोबाईल कुल 32 , कीमत-06 लाख 04 हजार  के हैं।


अन्य पोस्ट