रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 23 जून। नगर निगम में हो रही परेशानियों से जूझ रहे ठेकेदारों ने संघ का गठन किया है। मोतीबाग में आज हुई बैठक सभी 10 जोन के 150 ठेकेदार शामिल हुए।
सभी की सहमति से सेंट्रल बॉडी ठेकेदार संघ का चयन किया गया है । इसके अध्यक्ष- दुर्गेश ठाकुर, उपाध्यक्ष-अजीत सेनापति ( कार्य क्षेत्र जोन 1 से 5 तक) उपाध्यक्ष- देवेंद्र लोहिया ( कार्य क्षेत्र जोन 6 से 10 तक)सचिव-कन्हैया गुप्ता, कोषाध्यक्ष-विवेक जैन, सह- कोषाध्यक्ष- शिवेंद्र गुप्ता, मीडिया प्रभारी : संतोष निषाद, साथ ही साथ सभी 10 जोन के अध्यक्षों का भी चयन को मूर्तरूप दिया गया ।
जोन 1 पीतांबर चौधरी, जोन 2 आभाष विग, जोन 3 शाहिद हुसैन, जोन 4 प्रतीक विश्वकर्मा, जोन 5 गणेश यादव, जोन 6 नरेंद्र सिंह भदौरिया, जोन 7 मनसुख धृतलहरे, जोन 8 विमल सिंह, जोन 9 पंकज तिवारी, जोन 10 मनिंदर सिंह। नव गठित संघ पदाधिकारियों ने निगम आयुक्त से मुलाकात की।
जहां आयुक्त ने उनकी परेशानियों को संज्ञान में लिया है । किंतु आयुक्त के जवाब से संघ संतुष्ट नहीं हुए। पदाधिकारियों ने आज नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी से भेंट कर अपनी समस्याएं बताई। आगामी समय में संघ अपनी मांगो के लेकर महापौर से मिलकर समस्या से अवगत कराएगा।